दीवान रोड में शेर पर सवार दिखेंगी मां दुर्गा, 51 फीट ऊंचा बन रहा पंडाल

सात अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर पूजा समितियों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:17 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:17 AM (IST)
दीवान रोड में शेर पर सवार दिखेंगी मां दुर्गा, 51 फीट ऊंचा बन रहा पंडाल
दीवान रोड में शेर पर सवार दिखेंगी मां दुर्गा, 51 फीट ऊंचा बन रहा पंडाल

मुजफ्फरपुर : सात अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर पूजा समितियों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। कई जगह पंडाल का निर्माण हो रहा है। देवी मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगण का कार्य जोरों पर है। पूजा समितियों ने कोरोना संक्रमण न फैले इसको लेकर भी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। कलश यात्रा में अत्याधिक भीड़ न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। वहीं पंडाल में लोग कतारबद्ध होकर मां दुर्गा का दर्शन कर सकें इसके लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। दीवान रोड स्थित आराधना परिषद माई स्थान दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण का कार्य शुरू है। पूजा समिति के संयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि 51 फीट का पंडाल बनेगा। पंडाल को मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा। पूरा दीवान रोड अत्याधुनिक बल्बों से सजाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा और पंडाल में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक रहेगी। डीजे पर प्रतिबंध का पूरी तरह पालन किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए पंडाल में जगह-जगह संदेश भी दिए जाएंगे। यहां मां दुर्गा शेर पर सवार दिखेंगी। अन्य देवी देवताओं की भी भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा निर्माण का कार्य जोरों पर है। पूजा समिति के अध्यक्ष मुकुल पटेल, सचिव देवकांत झा, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, मुख्य संरक्षक ज्ञानिस रोशन, संरक्षक भरत राउत, सदस्य गोलू, प्रकाश, आयुष, प्रिस, मिटू, मनीष, सुबोध, सुजीत, सूर्या आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। जूरन छपरा स्थित महामाया स्थान में मां दुर्गा की पूजा को लेकर भव्य पंडाल मा निर्माण किया जा रहा है। यहां बांस का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। साथ ही प्रतिमा निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके अलावा कल्याणी चौक, पंकज मार्केट, गोबरसही चौक, माड़ीपुर समेत शहर के अन्य हिस्सों में भव्य पंडाल तैयार हो रहा है।

chat bot
आपका साथी