NCC के बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 50 कैडेट्स चयनित, इसमें 15 लड़कियां शामिल

आरसीएनडी कॉलेज कांटी में दौड़ में सौ कैडेट्स ने लिया भाग इसमें 50 कैडेट्स का चयन किया गया।। इस बार एनसीसी के लिए 650 कैडेट्स का किया जाएगा नामांकन।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:55 PM (IST)
NCC के बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 50 कैडेट्स चयनित, इसमें 15 लड़कियां शामिल
NCC के बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 50 कैडेट्स चयनित, इसमें 15 लड़कियां शामिल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एनसीसी 32 बिहार बटालियन द्वारा बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए शनिवार को 50 कैडेट्स का चयन किया गया। इस बार 650 कैडेट्स का नामांकन किया जाएगा। आरसीएनडी कॉलेज कांटी में दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें सौ कैडेट्स ने भाग लिया। शारीरिक व मेडिकल जांच की गई। शारीरिक जांच में लड़कों के लिए 1500 और लड़कियों के लिए 1000 मीटर की दौड़ होती है। चिकित्सक द्वारा जांच कर देखा जाता है कि कोई शारीरिक बीमारी या दिव्यांग तो नहीं है। अंत में लिखित परीक्षा होती है। इसमें सामान्य ज्ञान व गणित से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

चयन प्रक्रिया में मुख्य अतिथि के रूप में सेना मेडल कर्नल बॉबी जसरोटिया मौजूद थे। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर के नेतृत्व में बी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 50 कैडेट्स का चयन किया गया। इसमें 15 लड़कियां शामिल हैं। सूबेदार मेजर खुम बहादुर, सूबेदार मन बहादुर केसी, हवलदार राकेश, हवलदार धीरज और सुखदेव सहनी ने मिलकर निष्पक्षता से चयन प्रक्रिया पूरी की। 

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 30 सीनियर कैडेट्स शारीरिक दूरी का पालन करते हुए  चक्कर मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें से कुछ कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयन किया जाएगा। लॉकडाउन से कैडेट्स की संख्या इस बार सीमित रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी