पश्चिम चंपारण में जदयू के जिला संगठन में महिलाओं की हुई 33 फीसद भागीदारी

उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाओं को मिली जगह पार्टी की ओर से जिला संगठन की जो सूची जारी की गई है उसमें उपाध्यक्ष जिला महासचिव सचिव व कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 12:40 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में जदयू के जिला संगठन में महिलाओं की हुई 33 फीसद भागीदारी
पश्‍च‍िम चंपारण में जदयू ज‍िला संगठन में मह‍िलाओं की बेहतर भागीदारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्चिम चंपारण, जासं। जदयू संगठन में महिलाओं की भागीदारी दिलाने के लिए पार्टी देश स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पहल कर रही है। ऐसे पार्टी का प्रावधान भी बनाया गया है, जिसमें महिलाओं को 33 फीसद भागीदारी देनी है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला जदयू संगठन में महिलाओं को बेहतर भागीदारी दी गई है। पार्टी की ओर से जिला संगठन की जो सूची जारी की गई है, उसमें उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, सचिव व कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जिला जदयू अध्यक्ष शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इसमें जिला उपाध्यक्ष के सात पदों में से दो पर महिलाओ को शामिल किया गया है, जबकि जिला महासचिव व सचिव के के बीस पदों में से चार महिलाओं को जगह दी गई है। इसीतरह 46 सदस्यों वाली जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को सर्वाधिक जगह मिली है।

छह बनाए गए जिला उपाध्यक्ष, तो दस को मिली महासचिव पद की जिम्मेवारी

उपाध्यक्ष पद पर दो महिला सहित आधा दर्जन नेताओं का चयन किया गया है। इसमें प्रभु कुशवाहा, नीलम मिश्रा, राम एकबाल सिंह, गुड़िया कुमारी, विजय राउत शैलेश कुशवाहा शामिल हैं। शंभू पांडेय जिला प्रवक्ता बनाए गए हैं। जबकि जिला महासचिव के पद पर हाजी सज्जाद अहमद, अर्चना बाला, दीनानाथ प्रसाद जायसवाल, अरुण कुमार ठाकुर, राजेश पटेल, राम अयोध्या ठाकुर, अरदशद अली, अभय कुमार राय, दीपक सिंह दीपू, किशोरी जायसवाल और केदार प्रसाद शास्त्री नामित किए गए हैं। प्सारेलाल पटेल, मोहम्मद नोमानुर रसीद, मोतिलाल राम, रेखा देवी, कासीम गद्दी, सुरेन्द्र कुशवाहा, शाहनवाज रिजवान, अमित कुमार गुप्ता, दयानंद कुशवाहा, ओजैर तनवीर और निशात शनी जिला सचिव के पद पर नामित हुए हैं। वहीं अनिल कुमार झा, मंजू झा।

शाहनवाज रिजवान बने जिला सचिव

जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने जिला कमिटी की सूची जारी की है, जिसमें नरकटियागंज निवासी शाहनवाज रिजवान को जिला सचिव बनाया है। ये इसके पहले भी जिला सचिव रह चुके हैं। उनके कार्यों को देखते हुए फिर से यह जिम्मेदारी अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई हैं। उनको बधाई देने वालों में असलम खान हक्की, देवनारायण राम, अवधेश तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, अलखदेव पासवान, राहुल जायसवाल, अनिल कुमार, इंजीनियर हङ्क्षरदर कुमार, मन्नान अंसारी, श्याम राज, मैनुद्दीन अंसारी, सरफराज आलम, हाजी शमसुद्दीन, विवेक ङ्क्षसह बबलू, शशि कुशवाहा, प्रकाश गुप्ता आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी