अगलगी में औराई में 25 व साहेबगंज में चार घर जले

अलग-अलग अगलगी में 29 घर जल गए। इस दौरान घरों में रखी सारी संपत्ति नष्ट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 02:28 AM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 02:28 AM (IST)
अगलगी में औराई में 25 व साहेबगंज में चार घर जले
अगलगी में औराई में 25 व साहेबगंज में चार घर जले

मुजफ्फरपुर। अलग-अलग अगलगी में 29 घर जल गए। इस दौरान घरों में रखी सारी संपत्ति नष्ट हो गई।

औराई प्रखंड की रतवारा पश्चिमी पंचायत के रामनगर गाव में रविवार को सुबह 11 बजे चूल्हे से लगी आग ने 25 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठतीं देख ग्रामीणों ने सीमित संसाधन से इसे बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान थाने से अग्निशमन वाहन भी पहुंच गया। एक घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित लोगों में उदार मंडल, देवनारायण मंडल, सुशील मंडल, सुरेंद्र मंडल, महेंद्र मंडल, गणेश मंडल, दिनेश मंडल, संजीत कुमार, उपेंद्र मंडल, विरेंद्र मंडल, नवीन मंडल, गुड्डू मंडल, रामाश्रय मंडल, विजय मंडल, अनिल मंडल, पुन्नू मंडल, धर्मेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, हरदेव मंडल, उमाशकर मंडल, नागेंद्र मंडल, महाशकर मंडल, देवनारायण मंडल, रामबली मंडल, विलास मंडल शामिल हैं। आग बुझाने में मदद करने वाले रामसजन राय, संजय कुमार, उपेंद्र केशरी ने बताया कि पीड़ित परिवारों की करीब 25 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। इधर अंचलाधिकारी ज्ञानानंद ने बताया कि जांच के बाद सभी को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

साहेबगंज थाना क्षेत्र के जीताछपरा गांव में शनिवार देर रात अगलगी में चार घर जल गए। इससे घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, नकद समेत लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के शॉर्ट-सíकट से पहले कपिंद्र महतो के घर में आग लगी। देखते ही देखते धर्मदेव महतो, तपेश्वर महतो व नवाब महतो के घरों को भी चपेट में ले लिया।

chat bot
आपका साथी