परदेस जाने वाली ट्रेनों से 2455 यात्रियों ने किया सफर

परदेस जाने वाली विभिन्न ट्रेनों से बुधवार को 2455 यात्रियों ने सफर किया। इसमें अमृतसर मुंबई दिल्ली व अन्य जगहों के यात्रियों ने यात्रा की। नई दिल्ली व मुंबई़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 02:35 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
परदेस जाने वाली ट्रेनों से 2455 यात्रियों ने किया सफर
परदेस जाने वाली ट्रेनों से 2455 यात्रियों ने किया सफर

मुजफ्फरपुर। परदेस जाने वाली विभिन्न ट्रेनों से बुधवार को 2455 यात्रियों ने सफर किया। इसमें अमृतसर, मुंबई, दिल्ली व अन्य जगहों के यात्रियों ने यात्रा की। नई दिल्ली व मुंबई़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। मुजफ्फरपुर से 52 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन 02553 (वैशाली एक्सप्रेस) नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही मुंबई जाने के लिए 01062 स्पेशल ट्रेन (पवन एक्सप्रेस) से 356 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार, दिल्ली जाने वाली 02557 स्पेशल ट्रेन (सप्तक्रांति एक्सप्रेस) से 738 व 04673 (शहीद एक्सप्रेस) से 475 यात्री रवाना हुए। 02565 स्पेशल ट्रेन (विहार संपर्क क्रांति) से 102 यात्री रवाना हुए। कर्मियों ने कहा कि आरक्षण काउंटर से प्रत्येक दिन बुक टिकट की लिस्ट तैयार कर भेजी जाती है।

चौथे दिन भी तत्काल टिकट को नहीं पहुंचे यात्री : जंक्शन पर चार दिनों से तत्काल आरक्षण काउंटर खुल रहा है, लेकिन टिकट बिक्री नहीं हो पा रही है। काउंटर पर तत्काल में टिकट लेने यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। वहां तैनात कर्मी भी यात्रियों के आने का इंतजार करते रहते है। गुरुवार को भी काउंटर पर तत्काल टिकट लेने कोई यात्री नहीं पहुंचा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में 29 जून से तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू की गई है। कर्मियों ने कहा कि लॉकडाउन से पहले तत्काल टिकट के लिए मारामारी रहती थी। प्रत्येक दिन एसी में दस व स्लीपर में बीस टिकट बुक होते थे। यात्री रातभर लाइन में लगते थे। इसके बाद भी कई यात्रियों को सुबह टिकट नहीं मिल पाती थी।

chat bot
आपका साथी