मुरौल में 23 घर जले

मुरौल प्रखंड अंतर्गत पिलखी गजपति गांव में भीषण आग लग गई जिसमें 23 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 01:35 AM (IST)
मुरौल में 23 घर जले
मुरौल में 23 घर जले

मुजफ्फरपुर: मुरौल प्रखंड अंतर्गत पिलखी गजपति गांव में भीषण आग लग गई जिसमें 23 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला कंट्रोल को दी, लेकिन अग्निशमन दस्ते को आने में बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय थाने के अग्निशमन वाहन से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। स्थिति गंभीर देख सकरा, मुशहरी एवं मनियारी थाने के अग्निशमन वाहन को वहां भेजा गया जिससे हालात पर काबू पाया जा सका। बताते चलें कि महमदपुर कोठी पर शुक्रवार शाम 4 बजे महादलित बस्ती में अगलगी से पिलखी गजपति और महमदपुर बदल पंचायतों के 23 घर जलकर राख हो गए। इन घरों का सारा सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में बस्ती का राजन शर्मा झुलस गए जिसे मुरौल पीएचसी भेजा गया। पिलखी पंचायत की मुखिया सीता देवी एवं समाजसेवी राजेश सहनी ने पीड़ितों से भेंटकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आग इतनी भयानक थी कि लोग घटनास्थल पर नजदीक नहीं जा सके। लोगों ने बताया कि महमदपुर के संजय पासवान भगत चार बजे हवन कर रहा था। पछिया हवा में उड़ी चिंगारी ने पूरी बस्ती को राख बना दिया।

गायघाट में जले चार घर

गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ में शुक्रवार की सुबह आग लगने से चार दलित परिवारों का घर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व अग्निशमन कíमयों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में घर बनाने के लिए रखे 60 हजार रुपये, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत लाखों की क्षति हुई है। मुखिया पति सह पूर्व मुखिया सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस घटना में सुरेश पासवान मेघनाथ पासवान, गरीबन पासवान, संजीवन पासवान एवं राजन पासवान का घर जला है। लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से घर में आग लगी। इसकी जानकारी सीओ को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी