हथौड़ी में पुलिस पर पथराव मामले में 16 गिरफ्तार

हथौड़ी थाना क्षेत्र की नरकटिया पंचायत के मधुरापुर गांव में रविवार की देर शाम हुई आपसी मारपीट के दौरान पहुंची हथौड़ी पुलिस पर पथराव मामले में दोनों पक्षों के 37 को नामजद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:42 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 01:42 AM (IST)
हथौड़ी में पुलिस पर पथराव मामले में 16 गिरफ्तार
हथौड़ी में पुलिस पर पथराव मामले में 16 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : हथौड़ी थाना क्षेत्र की नरकटिया पंचायत के मधुरापुर गांव में रविवार की देर शाम हुई आपसी मारपीट के दौरान पहुंची हथौड़ी पुलिस पर पथराव मामले में दोनों पक्षों के 37 को नामजद किया गया है। वहीं दर्जनों अज्ञात पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट की घटना में वरीय पदाधिकारी के आदेश पर दोनों पक्षों के 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें निवर्तमान प्रखंड प्रमुख के पति राम शोभित पासवान, पचायत समिति सदस्य प्रत्याशी पति राम एकवाल पासवान आदि शामिल हैं। सोमवार को हथौड़ी पुलिस के एसआइ सूर्यकात मिश्रा के बयान पर हथौड़ी पुलिस ने दोनों पक्षों के 37 नामजद एवं अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। दोनों पक्षों के 16 मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि पुलिस पर पथराव मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 16 लोगों की गिरफ्तारी वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हुई है।

बता दें कि मामूली विवाद में पराजित दो प्रत्याशियों के बीच रविवार को टकराव हो गया था जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस विवाद शांत करने वहां गई थी जहां लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों पक्ष विवाद का कारण सड़क पर पानी गिराना बता रहे, जबकि पुलिस इसे चुनावी विवाद बता रही है।

पति पर लगाया पिटाई का आरोप

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बख्शी कालोनी की एक महिला पति की पिटाई परेशान होकर थाने पर पहुंची। उसने थाने में एक आवेदन दिया है। इसमें उसने कहा है कि उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है। पिछले कुछ दिनों ने उसने काम करना बंद कर दिया है। घर का खर्चा भी नहीं दे रहा है। उसका पति बच्चों पर दबाव दे रहा है कि पढ़ाई छोड़ मजदूरी करे। वह उससे रुपये की मांग करता रहता है। रुपये नहीं मिलने पर सभी के साथ मारपीट करता है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शिकायत की जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी को महिला के घर पर भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी