दरभंगा में इनकम टैक्स देनेवाले 1568 किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ

Darbhanga News जिले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी बहेड़ी और सबसे कम कुशेश्वरस्थान में हुई गड़बड़ी। जांच में सामने आया मामला तो विभागीय स्तर पर तेज हुई कार्रवाई भेजी जा रही नोटिस। गलत तरीके से लाभ लेनेवाले किसानाें काे भेजी गई है नाेटिस।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 03:41 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 03:41 PM (IST)
दरभंगा में इनकम टैक्स देनेवाले 1568 किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ
दरभंगा में इनकम टैक्स देनेवाले 1568 किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ।

दरभंगा, जागरण संवाददाता। जिले में किसान सम्मान निधि याेजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात सामने आई है। इस महत्वाकांक्षी याेजना का लाभ 1568 ऐसे किसानाें ने लिया जाे नियमित इनकम टैक्स देते हैं। विभागीय अनदेखी के बीच हुई इस गड़बड़ी के कारण सरकार काे 1 करोड़ 52 लाख 18 हजार रुपयों की चपत लगी है। बता दें कि योजना के आरंभ के वक्त ही केंद्र सरकार की ओर से यह गाइड लाइन जारी किया गया था कि आयकर के दायरे में आनेवाले संपन्न किसानाें काे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 लेकिन, योजना का लाभ देने से पहले संबंधित किसानों की जांच विभागीय अधिकारियों ने ठीक तरीके से नहीं की। नतीजतन गड़बड़ी होते चली गई। यह खुलासा तब हुआ जब सभी किसानों के आधार नंबर से बैंक खाता व अन्य सारी चीजें लिंक हुई। बहेड़ी प्रखंड में सबसे ज्यादा 170 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में सबसे कम पांच आयकर देनेवालों ने इस याेजना का अवैध लाभ लिया। मामला उजागर होने के बाद विभागीय सक्रियता बढ़ी है और संबंधित किसानों से राशि वसूली की कवायद तेज की गई है।

प्रखंडवार गलत तरीके लाभ लेनेवालेे किसानाें की संख्या व ली गई राशि

प्रखंड -  गलत लाभुक- राशि

अलीनगर-60 किसान-             5 लाख 92 हजार

बहादुरपुर-61 किसान-             5लाख 26 हजार

बहेड़ी-170 किसान-             16 लाख 88 हजार

बिरौल-121             किसान- 11लाख 12हजार

बेनीपुर-155             किसान- 15लाख 60हजार

सदर-             94             किसान-9लाख 18 हजार

गौड़ाबाैराम- 79-किसान- 7 लाख76हजार

घनश्यामपुर-101- किसान- 9लाख 58हजार

हनुमाननगर-103- किसान-             10लाख 42हजार

हायाघाट- 75-किसान-             7लाख 56 हजार

जाले-             120-किसान-             11 लाख 66हजार

केवटी-89-किसान-             8 लाख 84हजार

किरतपुर-21-किसान-             1लाख 86हजार

कुशेश्वरस्थान- 55 किसान-             5 लाख 4 हजार

कुशेश्वरस्थान पूर्वी- 05 किसान-                         50 हजार

मनीगाछी-89-किसान-             8 लाख 62हजार

सिंहवाड़ा-73-किसान-             7लाख 36हजार

तारडीह-97-किसान-             9लाख 02हजार

विभागीय स्तर पर गाइडलाइन की हुई अनदेखी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की गाइडलाइन की अनदेखी जिला कृषि कार्यालय के कर्मियों ने की है। विभाग ने बिना जांच पड़ताल के ही किसानों को योजना से लाभान्वित कराने के लिए उन्हें पंजीकृत कर दिया। इस बीच सरकारी निर्देश पर जब आधार को आयकर विभाग से लिंक कराया गया ताे गलत तरीके से लाभ लेनेवाले किसानाें का नाम सामने आया।

गलत तरीके से लाभ लेनेवाले किसानाें काे भेजी गई है नाेटिस

जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण ने बताया कि सरकारी निर्देश के आलोक में कराई गई जांच के दौरान 1568 किसानों का नाम आयकर के दायरे में आया है। राशि की वापसी के लिए किसान सलाहकारों के स्तर से इस तरह के किसानाें काे नोटिस भेजी गई है।

chat bot
आपका साथी