मुजफ्फरपुर में फोरलेन निर्माण में लगे झारखंड के मजदूर से 1500 रुपये लूटे

झारखंड के गढ़वा जिला के चमरही के अनुज शर्मा से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध पर पिस्तौल की बट से प्रहार का उसका सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:20 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में फोरलेन निर्माण में लगे झारखंड के मजदूर से 1500 रुपये लूटे
दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से थे और चेहरे पर मास्क लगाए थे।

मुजफ्फरपुर, जासं। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी फोरलेन के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा झारखंड के गढ़वा जिला के चमरही के अनुज शर्मा से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध पर पिस्तौल की बट से प्रहार का उसका सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फोरलेन निर्माण में मजदूरी करता है अनुज

घायल अनुज शर्मा ने बताया कि वह डुमरी में फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी में काम कर रहा है। गोरबसही स्थित मधौल मठ के पास किराये के कमरे में रहता है। शुक्रवार को वह डुमरी से अपने कमरे पर पैदल ही जा रहा था। उसके पास तीन दिनों की मजदूरी के 1500 रुपये थे। बताया कि दोनों बदमाश उसके आगे आए और बाइक रोक दी। उसकी कनपटी में पिस्टल सटा कर रुपये व मोबाइल मांगा। विरोध पर पिस्तौल की बट मार कर सिर फोड़ दिया। दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से थे और चेहरे पर मास्क लगाए थे।  

किशोरी की हत्या में अज्ञात पर प्राथमिकी

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), संस : कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित एक लीची गाछी में गुरुवार की सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी के स्वजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी इसे हत्या मान रही है। किशोरी बुधवार की शाम घर से घास काटने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। पुलिस इस मामले को आनर किलिंग व प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि किशोरी का पैर जमीन से तीन फीट से भी अधिक ऊपर था। गले पर गहरे काले रंग के निशान पुलिस को मिले, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं मिले। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्या मे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पुलिस पता लगा रही है। मृतका के स्वजनों से भी घटना की बावत पूछताछ की जाएगी। शीघ्र ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी