अगलगी में 14 घर जले, लाखों की संपत्ति राख

गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गाव में सोमवार की देर रात आग लगने से सात लोगों का घर सहित मवेशी नकदी जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:19 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:19 AM (IST)
अगलगी में 14 घर जले, लाखों की संपत्ति राख
अगलगी में 14 घर जले, लाखों की संपत्ति राख

मुजफ्फरपुर : गायघाट थाना क्षेत्र के महुआरा गाव में सोमवार की देर रात आग लगने से सात लोगों का घर सहित मवेशी, नकदी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि गाव की एक महिला ने चूल्हे पर खाना बनाकर चूल्हे की आग नहीं बुझाई। चूल्हे में आग की कुछ चिंगारिया बची थीं जिससे संभवत: घरों में आग लग गई। अरुण सहनी समेत छह घरों में आग लग गई। कपिलेश्वर सहनी की एक गाय- भैंस और 6 बकरी जलकर मर गई। वहीं, अरुण सहनी की पुत्री कंचन कुमारी की शादी का सारा सामान करीब दो लाख रुपये का जलकर राख हो गया। मुखिया संतोष कुमार ने बताया कि घटना में अरुण सहनी, कपिलेश्वर सहनी, रंजीत सहनी, रामसकल सहनी, दिनेश सहनी, राम जपन सहनी, नंदकिशोर सहनी का घर जला है। इसकी जानकारी सीओ को दी गई है। वहीं, थाना क्षेत्र के खजूरी गाव में बिजली की शॉर्ट सíकट से किराना दुकान समेत चार घर जल गए। सूचना पर पहुंचे गायघाट अग्निशमन कíमयों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में तीन लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इस घटना में विनोद राय की दुकान समेत राधे साह, रामदयाल साह एवं मुकेश राय का घर जला है।

कटरा : प्रखंड के शिवदासपुर गांव में सोमवार की रात अचानक आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। अग्निकांड में खाद्यान्न के अलावा वस्त्र, दो भैंस, दो बकरी तथा एक बाइक जल गई। बताया जाता है कि रात में सारे लोग खाकर सो गए थे। देर रात अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। जबतक लोग जगे, आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ितों में हिदकेशरी राय, लालबाबू राय तथा मो. मंजूर शामिल हैं। सूचना पर अग्निशमन दस्ता पहुंचा, लेकिन तबतक सबकुछ राख हो चुका था। लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। पीड़ितों ने सीओ को आवेदन देकर आपदा राहत देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी