औराई में 1.26 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

औराई थाना क्षेत्र की घनश्यामपुर पंचायत अंतर्गत मधुबन गाव में सोमवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर छापेमारी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:28 AM (IST)
औराई में 1.26 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
औराई में 1.26 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : औराई थाना क्षेत्र की घनश्यामपुर पंचायत अंतर्गत मधुबन गाव में सोमवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर छापेमारी की। मधुबन निवासी शकर साह की झोपड़ी से एक क्विंटल 26 किलो 650 ग्राम गाजा बरामद किया गया। इसके पूर्व पुलिस टीम को आते देख दो लोग भागने लगे जिसे पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों के सामने उनसे पूछताछ की तो अपना नाम शकर साह पिता बिंदेश्वर साह ग्राम मधुबन थाना औराई एवं विनोद कुमार पिता कमल शाह ग्राम जारंग थाना गायघाट जिला मुजफ्फरपुर बताया। दोनों के समक्ष शकर साह की झोपड़ी की तलाशी ली गई तो 12 बंडल में एक क्विंटल 26 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों ने स्वीकार किया कि हमलोग गाजा का धंधा करते हैं। दोनों को गाजा रखने व बेचने के जुर्म में आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गाजा तस्करी के मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

नदी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत

देवरिया थाना के धरफरी गाव निवासी बबलू पाडेय के 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की नारायणी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर जिला पार्षद देवेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और शव बरामद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सीओ अनिल भूषण ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये वजन को देने का आश्वासन दिया। साहेबगंज : थाना अंतर्गत शाहपुर गाव स्थित बाया नदी में शाम के समय नहाने के दौरान डूबने से गांव के दुर्गा भगत के आठ वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की मौत हो गई। लोगों के सहयोग से नदी से शव बरामद कर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी