Muzaffarpur Flood News : एक लाख 90 हजार बाढ़ पीडि़त परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 114.02 करोड़

Muzaffarpur Flood News अबतक जिले की 14 प्रखंडों की 14 लाख 2 हजार 479 की आबादी बाढ़ की चपेट में। 348 सामुदायिक किचन के जरिये उपलब्ध कराया जा रहा भोजन।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:21 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : एक लाख 90 हजार बाढ़ पीडि़त परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 114.02 करोड़
Muzaffarpur Flood News : एक लाख 90 हजार बाढ़ पीडि़त परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 114.02 करोड़

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : जिले में बाढ़ की तबाही के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीडि़तों के बैंक खाते में बाढ़ राहत मद की छह-छह हजार रुपये के भुगतान की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार तक कुल 3 लाख 64 हजार 659 बाढ़ पीडि़त परिवारों में से 1 लाख 90 हजार 36 परिवारों के बैंक खाते में 114 करोड़ 2 लाख रुपये हस्तांतरित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ति पोर्टल पर इंट्री करा डाटा विभाग को भेज दिया गया है। जबकि, शेष 1 लाख 74 हजार 623 परिवारों को भी उक्त राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह ने बताया कि शेष पीडि़त परिवारों के बैंक खाते में राहत मद की राशि का भुगतान दस अगस्त तक कर दिया जाएगा।

348 सामुदायिक रसोई के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा भोजन

जिले में बाढ़ का कहर अब 14 प्रखंडों की 240 पंचायतों की 2354 वार्डों तक पहुंच गया है। कुल 3.64,659 परिवारों की 14 लाख 2 हजार 479 की आबादी बाढ़ की चपेट में है। 150 पंचायत पूर्ण रूप से और 90 पंचायत आंशिक रुप से बाढ़ प्रभावित है। पीडि़तों के लिए 348 सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। जहां 1833646 लोगों को भोजन दिया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 16, मोटरबोट व 323 नाव का परिचालन कराया जा रहा है। अबतक 54951 लोगों के बीच पालिथीन सीट और 41,783 लोगों के बीच सूखा राशन पैकेट वितरित किया गया है। 38 मेडिकल शिविर में 4840 व 25 मोबाइल मेडिकल टीम ने 2318 मरीजों का इलाज किया है।

पशु चिकित्सा टीम काम कर रही

पशुओं के लिए 12 भ्रमणशील पशु चिकित्सा टीम काम कर रही है। कुल 51870 पशु बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें 12 की मौत हुई है। जबकि 13279 पशुओं का अबतक इलाज किया गया है। वही सभी पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई है। पशुओं के लिए 402 ङ्क्षक्वटल पशुचारा का वितरण किया गया है। 9779 हैलोजन टेबलेट और 993 किलो ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है। 8957 ओरआरएस पैकेट का वितरण किया गया है। 11232 पशुओं को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई है। डीपीआरओ ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबकर छह लोगों की मौत हुई है।  

chat bot
आपका साथी