जलजमाव से परेशान बजरंगबली नगर के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुंगेर। बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे टमाटर सहित सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:27 PM (IST)
जलजमाव से परेशान बजरंगबली नगर के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जलजमाव से परेशान बजरंगबली नगर के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुंगेर। बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे टमाटर सहित सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों इलाके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को एनएच-80 को जाम कर दिया।

जलजमाव से परेशान नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच 80 को उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के समीप लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया। जाम की सूचना पर नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत की मुखिया विभा कुमारी पहुंची और जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मुखिया ने ग्रामीणों को जल निकासी की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीण मनोज कुमार, अरुण कुमार आदि ने बताया कि कि मूसलाधार बारिश होने के कारण हर साल गांव में जल जमाव की स्थिति हो जाती है। जिसके कारण घरों में भी पानी प्रवेश कर जाता है। ग्रामीणों नें कहा कि जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने अविलंब लोगों से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी