धीरे-धीरे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

- बाढ़ प्रभावित पंचायत का सीओ व बीडीओ ने लिया जायजा संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) बाढ़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:12 AM (IST)
धीरे-धीरे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
धीरे-धीरे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

- बाढ़ प्रभावित पंचायत का सीओ व बीडीओ ने लिया जायजा संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : बाढ़ प्रभावित पंचायतों का जायजा लेने के लिए जमालपुर सीओ शंभु मंडल और बीडीओ राजीव कुमार ने गंगा किनारे बसे पंचायतों का जायजा लिया। गंगा किनारे बसे पंचायतों में पहुंच कर सीओ ने पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों से बातचीत कर संभावित बाढ़ की समीक्षा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बाढ़ एवं कटाव की समस्या पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। आपदा विभाग की पूरी टीम इसको लेकर सतर्क है। सीओ ने कहा कि गंगा के जलस्तर की लगातार मानिटरिग की जा रही है। इधर, गंगा के जलस्तर में प्रत्येक दिन औसतन एक सेमी की बढ़ोत्तरी हो रही है। अगर गंगा के बढ़ने की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा, तो 12 से 14 दिनों के अंदर गंगा खतरे का निशान पार कर जाएगी। हालांकि, बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को जलस्तर स्थिर रहा। वैसे माना जा रहा है कि गंगा का जलस्तर 39.33 पार हुआ तो निकले इलाकों के अलावा गंगा से सटे गांव में पानी प्रवेश कर सकता है। इस कारण गंगा किनारे बसे सिधिया, परहम, इंद्ररुख पश्चिमी, काला रामपुर, इटहरी पंचायत वासियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सिघिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू उर्फ जमाल मलिक सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी