फेस माक्स नहीं पहनने वाले यात्रियों से रेल पुलिस ने वसूला जुर्माना

मुंगेर । मॉडल स्टेशन परिसर एवं ट्रेन के अंदर बिना मास्क लगाए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 08:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 08:49 PM (IST)
फेस माक्स नहीं पहनने वाले यात्रियों से रेल पुलिस ने वसूला जुर्माना
फेस माक्स नहीं पहनने वाले यात्रियों से रेल पुलिस ने वसूला जुर्माना

मुंगेर । मॉडल स्टेशन परिसर एवं ट्रेन के अंदर बिना मास्क लगाए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बुधवार को रेल पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों यात्रियों से रेल पुलिस ने जुर्माना वसूला। मॉडल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन ब्रह्मपुत्र एवं विक्रमशिला ट्रेन में बिना मास्क लगाए यात्रा कर रहे यात्रियों को कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर जागरूक करते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। वहीं, शारीरिक दूरी का भी पालन करें। इस दौरान बिना मास्क के सफर करने वाले यात्रियों से 50 रुपये की दर से जुर्माना वसूला गया। वहीं, जुर्माना वसूलने के बाद रेल पुलिस ने यात्रियों को मास्क भी दिए। रेल थाना अध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि ट्रेन के अंदर एवं प्लेटफार्म पर बिना माक्स पहने यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, रेल यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। रेल पुलिस की इस मुहिम का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। इस दौरान एएसआई अरविद कुमार, सिपाही अजय यादव, दिलीप कुमार, राजेश, मुन्ना गुप्ता, परिजात सहित कई महिला सिपाही अभियान में शामिल थी।

chat bot
आपका साथी