मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से वसूला जुर्माना
संवाद सूत्र टेटिया बम्बर(मुंगेर) कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लॉकडाउन है
संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर(मुंगेर): कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर लॉकडाउन है। लेकिन अब भी लोग मास्क पहनने को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में बिना मास्क लगा कर धूम रहे लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूला। अवर निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रखंड के कई जगहों पर लोग बिना मास्क लगाएं घूम रहे थे। ऐसे लोगों को पकड़ कर 50-50 रुपए जुर्माना वसूला गया।