दो ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार

गुरुवार की संध्या मुख्य बाजार के शिव मार्केट के समीप से मानिकपुर निवासी पंकज दास का ई रिक्शा अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। पंकज दास बाजार में कुछ खरीदारी के लिए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM (IST)
दो ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार
दो ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार

मुंगेर। गुरुवार की संध्या मुख्य बाजार के शिव मार्केट के समीप से मानिकपुर निवासी पंकज दास का ई रिक्शा अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। पंकज दास बाजार में कुछ खरीदारी के लिए गए थे। वापस लौटे, तो ई रिक्शा गायब था। उन्होंने वाहन चोरी होने की सूचना फोन कर तारापुर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गश्ती दल को सतर्क किया गया तथा थाना से पुलिस का दूसरा दल भी वाहन की खोज के लिए निकला। पुलिस गश्ती द्वारा सभी ई रिक्शा को रोक कर जांच की गई। इसी क्रम में शांतिनगर के समीप चोरी कर भाग रहे ई-रिक्शा को चोर समेत पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रजनीश कुमार एवं मनजीत चौधरी के रूप में की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी