श्रम कोड के विरोध में किया गया प्रदर्शन

मुंगेर । राष्ट्रीय घरेलू कामगार मंच सेवा बिहार मुंगेर द्वारा राष्ट्रीय संयोजक नलिनी नायक के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:09 PM (IST)
श्रम कोड के विरोध में किया गया प्रदर्शन
श्रम कोड के विरोध में किया गया प्रदर्शन

मुंगेर । राष्ट्रीय घरेलू कामगार मंच सेवा बिहार मुंगेर द्वारा राष्ट्रीय संयोजक नलिनी नायक के आह्वान पर गुरुवार को किला परिसर में शहीद स्मारक के निकट श्रम कोड के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल मीना देवी, किरण देवी, माला देवी, सुलोचना देवी, झुना देवी, पार्वती देवी और चंदा देवी ने कहा कि सेवा बिहार संस्था कामगार बहनों को संगठित कर उनके पूर्ण रोजगार और स्वावंलबन पर निरंतर कार्य कर रही है। घरेलू कामगार बहनों की कोरोना काल में स्थिति काफी दयनीय हो गई है। उनके साथ कार्य में गृह मालिकों द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे में नए श्रम कोड में घरेलू कामगार बहनों का ख्याल नहीं रखा गया है। हमारी मांग है कि घरेलू कामगार बहनों के लिए व्यापक कानून बने, आपदा प्रबंधन कानून के तहत घरेलू कामगारों को नगद भुगतान किया जाए, शहरी रोजगार गारंअी योजना लागू किया जाए। इन मांगों को लेकर सेवा बिहार संस्था का आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी