जदयू प्रखंड प्रवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि

मुंगेर । प्रखंड के पहाड़पुर गांव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सिंह के आवास पर प्रखंड ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:21 PM (IST)
जदयू प्रखंड प्रवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि
जदयू प्रखंड प्रवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि

मुंगेर । प्रखंड के पहाड़पुर गांव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सिंह के आवास पर प्रखंड जदयू प्रवक्ता ठाकुर मृत्युंजय सिंह के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रखंड प्रवक्ता ठाकुर मृत्युंजय सिंह जदयू के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे। जिन्होंने समता पार्टी के समय से ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, प्रवक्ता मनोज कुमार हिमांशु, पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह, सत्य प्रकाश, सोहन राय, विपिन कुमार, संजय कुमार पासवान, संजय झा, पंकज कुमार, फूदो मंडल, जिच्छु मंडल, सोनी देवी, विनायक प्रसाद सिन्हा, बबलू झा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी