प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा संपन्न, मां के जयकारों की गूंज

मुंगेर । दशहरा यानी दुर्गा पूजा जिले के तारापुर जमालपुर बरियारपुर टेटिया बंबर संग्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:50 PM (IST)
प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा संपन्न, मां के जयकारों की गूंज
प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा संपन्न, मां के जयकारों की गूंज

मुंगेर । दशहरा यानी दुर्गा पूजा जिले के तारापुर, जमालपुर, बरियारपुर, टेटिया बंबर, संग्रामपुर, असरगंज, हवेली खड़गपुर और धरहरा प्रखंडों में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रखंडों में विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस और पूजा समिति की कड़ी निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन हुआ। हवेली खड़गपुर संवाददाता ने बताया कि नवमी व दशमी की रात भर श्रद्धालुओं ने मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। प्राचीन काली मंदिर, मुलुकटांड़ स्थित काली मंदिर, बिषहरी स्थान स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चल रहे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माता के जयकारे से देवी का पंडाल गूंज उठा। असरगंज संवाददाता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के राजबनैली, बदरखा, मकवा, विक्रमपुर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में विर्सजन किया गया। राजबनैली दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नारायणपुर गांव के धोबिया पोखर में विसर्जन किया गया। थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह के नेतत्व में शोभा यात्रा के दौरान सैप जवान मुस्तैद दिखे। बीडीओ अमित कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल वैध , डा. विनय शंकर सिंह, सचिव चंदर वैध, कोषाध्यक्ष सेवक चैधरी, सदस्य सुबोध वैध, सुरेन्द्र साह, मन्नू चैधरी, अजय यादव, सुभाष चैधरी, रतन वैध, वासुकी वैध थे। टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धौरी दुर्गा स्थान तिलकारी दुर्गा स्थान बरसंडा दुर्गा स्थान देवघरा दुर्गा स्थान पतघाघर सहित पांच जगहो पर दुर्गा माता का प्रतिमा स्थापित किया गया था। नवयुवक संघ बरसंडा के युवकों ने संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में महाने नदी के तट पर अश्रुपूर्ण आंखों से शांति पूर्वक मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। नवयुवक संघ चंपाचक गांव में अंकित कुमार साहिल कुमार दीवाना कुमार अकाश कुमार बुद्धू कुमार दीपक कुमार अजीत कुमार निर्भय कुमार के देखरेख में रावण वध का आयोजन किया गया। ------------------------------------------------- बरियारपुर और तारापुर में विसर्जन संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात से शुरू होकर रविवार तक समाप्त होने की संभावना है। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों तथा एनएच पर मेला देखने व पूजा करने वालों की इतनी भीड़ थी कि सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगे रहे। तारापुर में दुर्गापूजा तारापुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा दिया गया। 10 जगहों पर प्रतिमा स्थापित हुई थी। विजयदशमी की रात ही मोहनगंज धौनी तथा बिहमा के प्रतिमा का विसर्जन करा दिया गया। शनिवार को पढभाड़ा राधा गोविद ठाकुरबाड़ी रणग्राम, उल्टानाथ महादेव स्थान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र 15 दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। चंदनियां, संग्रामपुर, डाक बंगला, नवगांई, कुमरसार,मणियां,कहुआ, लौढिया,भीखाडीह की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। ---------------------------- धरहरा और हेमजापुर में चहल-पहल संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर): विसर्जन के साथ शनिवार को दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। महिलाओं ने गीत गाकर मां दुर्गा को विदाई दी। धरहरा, घटवारी, इटवा, एवं भलार दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का आज गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण करा विसर्जन किया गया। हेमजापुर संवाददाता के अनुसार शिवकुंड की प्रतिमा शनिवार की दोपहर विसर्जन कर दिया गया। ढोल नगाड़े बजाते हुए और जय दुर्गे जय दुर्गे के जयघोष के साथ माता को अंतिम विदाई दी गई। हेमजापुर ओपी अध्यक्ष रिकू रंजन, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सुबोध कुमार पासवान, राजकुमार राम, अंचलाधिकारी पूजा कुमारी, साफियाबाद ओपी प्रभारी गौरव कुमार सहित कई पदाधिकारी विधि व्यवस्था में चौकस दिखे।

chat bot
आपका साथी