अब विद्यालयों में नहीं सुनाई देती पीटी के सीटी की आवाज

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। विद्यालयों के बच्चो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:02 PM (IST)
अब विद्यालयों में नहीं सुनाई देती पीटी के सीटी की आवाज
अब विद्यालयों में नहीं सुनाई देती पीटी के सीटी की आवाज

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। विद्यालयों के बच्चों को पहले स्कूलों में शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए खड़गपुर अनुमंडल के सभी विद्यालयों में योग-व्यायाम की कक्षा आयोजित की जाती थी। ताकि योग व्यायाम के माध्यम से विद्यालय के बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। आलम यह था कि पीटी की सिटी (विसिल) सुनते ही बच्चे मैदान में एक लाइन में खड़े हो जाते थे। अनुशासन में सभी बच्चे एक साथ व्यायाम करते थे, लेकिन बदलते परिवेश में विद्यालय प्रबंधन की अकर्मण्यता के कारण अब विद्यालयों में पीटी में बजने वाले सीटी की आवाज गुम हो गई। हालांकि विद्यालयों में सरकार की ओर से शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है, लेकिन, शारीरिक शिक्षक भी बच्चों को व्यायाम का अभ्यास करने के बदले किसी अन्य विषय की कक्षा लेने में मशगूल दिख जाते हैं। बच्चों को योग व्यायाम कराने में न तो शारीरिक शिक्षक दिलचस्पी लेते हैं और न ही प्रधानाध्यापक। यदि शिक्षक व एचएम दिलचस्पी लेते तो विद्यालय में एक घंटी योग व्यायाम व खेलकूद की अवश्य होती। अभिभावक सावित्री देवी, पूनम देवी, राम सिंह, प्रभात कुमार, बड़कू सोरेन, पंकज सोरेन, रामेश्वर प्रसाद, विजय कुमार, सोनू सिंह, शंभू यादव, देवेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव आदि ने बताया कि जब हमलोग स्कूल में पढ़ते थे, तो विद्यालय में घंटी लगने के बाद प्रार्थना होती थी। उसके बाद लगभग पन्द्रह मिनट योग व्यायाम अवश्य होता था और सप्ताह में तीन दिन विद्यालय के रूटिन के मुताबिक अंतिम पीरियड में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता था। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन योग व्यायाम नही होता है। छह- सात माह में एकाध दिन ही आग्रह करने पर शारीरिक शिक्षक व्यायाम करवाते है। पीटी की कोई घंटी अलग से नहीं बनाई गई है। ऐसे में करो योग रहो निरोग के स्लोगन व नारे कैसे सफल होंगे। छात्र छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से एक घंटी योग व्यायाम व पीटी की रखने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी