10वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए सत्संगी सिकंदर

मुंगेर । शहर के रामपुर बस्ती में सत्संगी स्व. सिकंदर मंडल की 10वीं पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:11 AM (IST)
10वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए सत्संगी सिकंदर
10वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए सत्संगी सिकंदर

मुंगेर । शहर के रामपुर बस्ती में सत्संगी स्व. सिकंदर मंडल की 10वीं पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग का आयोजन हुआ।

सत्संग में संतमत के प्रमुख प्रवचनकर्ता स्वामी गुरुदेव बाबा ने कहा कि बड़े भाग से मनुष्य शरीर की प्राप्ति होती है। यह मनुष्य शरीर देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना गया है। सत्संग करने में ही इस मनुष्य शरीर पाने की सार्थकता है। मानव शरीर को ही मोक्ष का द्वार कहा गया है। स्वामी गौतम ब्रह्मचारी बाबा ने कहा कि सत्संग ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बतलाता है। संतमत सत्संग ज्ञान योग युक्ति ईश्वर भक्ति का प्रचार होता है। इस संतमत सत्संग में सत्संग से सद्ज्ञान मिलता है। इससे जीवन निर्मल होता है। सत्संग भगवान को भी प्यारा है। इस अवसर पर स्वामी गुरुदेव बाबा, गौतम ब्रह्मचारी बाबा, अशोक कुमार मंडल, दिलीप कुमार मंडल, चंद्रशेखर मंडल, अशोक तांती, राजकुमार मंडल, राजन कुमार चौरसिया, रमेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी