शवदाह गृह के उद्घाटन से आम लोगों ने ली राहत की सांस : प्रमोद

संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:05 PM (IST)
शवदाह गृह के उद्घाटन से आम लोगों ने ली राहत की सांस : प्रमोद
शवदाह गृह के उद्घाटन से आम लोगों ने ली राहत की सांस : प्रमोद

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह राष्ट्रीय पासवान जन संघर्ष मोर्चा के सचिव प्रमोद पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुंगेर श्मशान घाट पर वर्षों से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह को शुरू करवाने एवं घाट पर सरकारी शुल्क निर्धारित करने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। विद्युत शवदाह गृह पुन: शुरू होने एवं एपीएल परिवार के लोगों से दाह संस्कार के लिए 400 रुपये एवं बीपीएल परिवार के लोगों से दो सौ रुपये लेने का निर्णय सराहनीय है। जिला प्रशासन के इस निर्णय का ह्रदय से स्वागत जमालपुर मुंगेर वासियों ने किया है। विदित हो कि लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा लंबे समय से श्मशान घाट में हो रहे अनियमितता के सवाल पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था। राष्ट्रीय पासवान जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले उन्होंने इस विषय पर डीएम एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। जिस पर अधिकारियों द्वारा सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी