प्रचार समाप्त, 30 को सुबह सात से शाम चार तक मतदान

संवाद सूत्र तारापुर (मुंगेर) तारापुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार थम गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:14 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:47 PM (IST)
प्रचार समाप्त, 30 को सुबह सात से शाम चार तक मतदान
प्रचार समाप्त, 30 को सुबह सात से शाम चार तक मतदान

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : तारापुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार थम गया है। 30 तारीख को यहां मतदान होना है। बुधवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार व आरक्षी अधीक्षक जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता की। डीएम ने बताया कि प्रचार प्रसार बंद हो गया है। कोई भी व्यक्ति हों तो वह जिले से बाहर चलें जाएं। विधानसभा के पांच प्रखंड असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, टेटिया बंबर तथा हवेली खड़कपुर के सात पंचायत हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 406 है। 10 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सभी कर्मी महिलाएं होंगी 68 आक्जलरी बूथ हैं। 40 सेक्टर पदाधिकारियों को लगाया गया है। 96 जगहों पर माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे। मतदान में 1977 मतदान कर्मी होंगे। 28 अक्टूबर को पोलिग पार्टी को सामग्री देकर तारापुर स्थान से मतदान केंद्र पर के लिए रवाना होंगे। 29 अक्टूबर को 172 पीसीसीपी इवीएम को लेकर मतदान केंद्रों पर जाएंगे। उन्हें मुंगेर जिला मुख्यालय से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा जाएगा। मतदान सुबह सात से दोपहर चार तक होगा। शाम में ईवीएम को मुंगेर के वज्रगृह में सील बंद किया जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन लेयर में होगी । सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के सामने उसे सील किया जाएगा। उसकी सुरक्षा में मिलिट्री फोर्स रहेंगे। राजनीतिक दल के व्यक्ति सुरक्षा के दौरान वहां रहना चाहते हैं तो उनके रहने की भी व्यवस्था की गई है। लोग वहां निगरानी कर सकते हैं। मतगणना दो नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा रहेगी। नियंत्रण कक्ष का नंबर 06342 256142 हवेली खड़गपुर के नियंत्रण कक्ष का नंबर 06342 252 101 काम करेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा की नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों की संख्या 52 है। सभी मतदान केंद्रों में अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी। कई जगहों पर सैप की तैनाती की गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आठ मतदान केंद्र को स्थानांतरित किया गया है। अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, डीपीआरओ दिनेश कुमार, एसडीओ रंजीत कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष थे।

chat bot
आपका साथी