प्रखंड के कई जगहों पर किया गया पौधारोपण

संवाद सूत्र टेटिया बम्बर(मुंगेर) पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न जगहों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 09:14 PM (IST)
प्रखंड के कई जगहों पर किया गया पौधारोपण
प्रखंड के कई जगहों पर किया गया पौधारोपण

संवाद सूत्र, टेटिया बम्बर(मुंगेर): पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में बीडीओ आशा कुमारी, प्रोग्राम पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार, टेटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया संजय सिंह ने पौधारोपण किया। वहीं बनगामा पंचायत के धपरी गांव में मुखिया भीम मंडल, कार्यक्रम पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार, रोजगार सेवक सुशील मिश्रा, समाजसेवी मुन्ना कुमार ने पौधारोपण किया। वही अभिनेता हीरो राजन कुमार ने बंबर गांव में महिलाओं के बीच तुलसी के पौधे का वितरण कर पृथ्वी दिवस मनाया। उन्होंने कहा की तुलसी का पत्ता लोगों के लिए काफी उपयोगी है। वही प्रखंड के नोनाजी पंचायत के मुखिया गणेश यादव ने भी सुंदर लाल सिंह उच्च विद्यालय देवघरा में पौधारोपण किया। इस अवसर पर दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी