ठंड में नक्सली देते हैं बड़ी घटना को अंजाम

जागरण संवाददाता मुंगेर मुंगेर । ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:38 PM (IST)
ठंड में नक्सली देते हैं बड़ी घटना को अंजाम
ठंड में नक्सली देते हैं बड़ी घटना को अंजाम

जागरण संवाददाता, मुंगेर :

मुंगेर । ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक पहुंच गया है। शाम ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है। यह मौसम नक्सलियों के लिए मुफिद माना जाता है। नक्सली ठंड के मौसम में बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। बीते कुछ वर्षों में नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए गए हिसक घटनाएं इस बात की पुष्टि करते हैं। दिसंबर और जनवरी माह में जब ठंड पूरे परवान पर होता है, तो नक्सली आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में ठंड के दस्तक देते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। मुंगेर पुलिस रेंज के सभी जिलों की पुलिस अलर्ट है। ठंड के मौसम में नक्सलियों के खिलाफ पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलना सुरक्षा बलों के लिए काफी दुष्कर हो जाता है। घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पहाड़ और जंगल में सर्च ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले सर्च ऑपरेशन की स्पीड भी कम हो जाती है। इसका लाभ उठा कर नक्सली अपने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद करते हैं। इसके बाद हिसक घटना को अंजाम देते हैं। हालांकि, मुंगेर रेंज में नक्सलियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के कारण इस बार नक्सली बैकफूट पर नजर आ रहे हैं। डीआइजी मनु महाराज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। कई सक्रिय नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। इधर, डीआइजी मनु महाराज ने कहा कि मुंगेर रेंज के सभी जिलों को पत्र जारी कर अलर्ट किया गया है। सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सूचना संग्रह कराएं। नक्सलियों के खिलाफ लगातार कांबिग ऑपरेशन चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी