आरोग्य संजीवनी अभियान संपन्न, लगाए गए 500 फलदार व छायादार पौधे

मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हवेली खड़गपुर नगर इकाई की ओर से चलाए जा रहे मिशन आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 06:53 PM (IST)
आरोग्य संजीवनी अभियान संपन्न, लगाए गए 500 फलदार व छायादार पौधे
आरोग्य संजीवनी अभियान संपन्न, लगाए गए 500 फलदार व छायादार पौधे

मुंगेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हवेली खड़गपुर नगर इकाई की ओर से चलाए जा रहे मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान के अंतिम दिन जिला इंटरनेट मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार निराला व नगर मीडिया प्रभारी शुभम केसरी के संयुक्त नेतृत्व में नगर के मुलुकटाड़ बड़ी काली मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया । जिसमें अशोक, सागवान, महोगनी आदि पौधे लगाए गए । इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार निराला ने कहा कि आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के वजह से ओजोन परत कमजोर हो रही है वहीं कोरोना काल में हजारों लोगों ने आक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाई । इस दौर में विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान वरदान साबित होगा। नगर मीडिया प्रभारी शुभम केसरी ने कहा कि पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे बिहार में साप्ताहिक कार्यक्रम चलाकर मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान से पौधारोपण किया गया। सह मीडिया प्रभारी अंकित जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अविनाश केसरी ने बताया कि अभाविप हवेली खड़गपुर नगर इकाई आरोग्य मिशन अभियान में 500 पौधे लगाए गए । जिसका अब हम लोगों को संरक्षण करना है साथ ही समय-समय पर आगे भी हम लोग पौधारोपण करते रहेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव, नगर सह मंत्री विक्की राय नगर एसएफएस प्रमुख नितेश मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार सिंह, खेल प्रमुख राजीव कुमार, राजीव नयन, सोनू केसरी सहित अन्य अभाविप सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी