सरकार मस्त, महंगाई से जनता त्रस्त

मुंगेर। कमरतोड़ महंगाई व डीजल-पेट्रोल में लगातार हो रहे मूल्य में हो रहे इजाफा के विर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 06:31 PM (IST)
सरकार मस्त, महंगाई से जनता त्रस्त
सरकार मस्त, महंगाई से जनता त्रस्त

मुंगेर। कमरतोड़ महंगाई व डीजल-पेट्रोल में लगातार हो रहे मूल्य में हो रहे इजाफा के विरोध में 18 और 19 जून को प्रखंड व जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में लोग बैलगाड़ी, साइकिल व महिलाएं गैस चूल्हा लेकर रहेगी। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने का कहा 18 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय एवं 19 जुलाई जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन होगा। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रहीं ही। उन्होंने कहा कि श्रीलंका, भूटान, नेपाल आदि देशों में आज भी पेट्रोल, डीजल के दाम काफी कम है। लेकिन अपने देश में लगातार डीजल, पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके कारण महंगाई चरम पर हो गई। लोग बढ़ती महंगाई से कराह रहे है। लेकिन सरकार को कोई चिता नहीं है। यह डबल इंजन की सरकार निक्कमी हो गई। जनता इस निक्कमी सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, शिक्षा, स्वस्थ्य की स्थिति बदहाल हो गई है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। जिसके चलते नौजवान मारे मारे फिर रहे है। लोग त्राहीमाम कर रहे। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश का कमर टूट गया। इसका क्या लाभ मिला। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति बद से बदतर हो गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. देवकी नंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता भारती, श्रीकांत यादव, जुगल किशोर यादव, कुमार सौरभ, गजेंद्र कुमार हिमांशु, उर्फ अरविद, आदर्श राज, मु. आसीफ, विजय यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी