किसानों के सम्मान में 10 को सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

मुंगेर। कांग्रेस कार्यालय जमालपुर में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठ के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 07:30 PM (IST)
किसानों के सम्मान में 10 को सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
किसानों के सम्मान में 10 को सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

मुंगेर। कांग्रेस कार्यालय जमालपुर में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठ के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आशीष शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष प्रो. देवराज सुमन एवं महामंत्री ब्रह्मदेव चौरसिया थे। अस अवसर पर प्रो. देवराज सुमन एवं ब्रह्मदेव चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन कृषक कानून के खिलाफ देश भर के तमाम कांग्रेसी 28 दिसंबर से किसान के हित के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे है। 10 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों के समर्थन एवं सम्मान के लिए इस काले कानून के विरोध में शांतिपूर्ण एवं अहिसात्मक तरीके से सड़कों पर उतरेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस सेवा दल के जिला मंत्री आर के मंडल को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि दिनांक 10 जनवरी रविवार को दिन के 10:00 बजे से नयागांव सीमेट्री रोड स्थित आरके मंडल के आवास के निकट से किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी यात्रा निकाली जाएगी। ब्रह्मदेव चौरसिया ने बताया कि यह यात्रा सीमेट्री रोड से 212 नंबर पूल के निकट पहुंच कर मोहन चौराहा, नगर परिषद कार्यालय, रेलवे बड़ी पुल होते हुए लगभग 1:00 बजे जुबली वेल पहुंचेगी। इसके बाद स्टेशन रोड होते हुए छह नंबर गेट, भारत माता चौक, जनता मोड, सदर फाड़ी, बराट चौक, अवंतिका मोड, होते हुए 3:00 बजे पुन:जुबली वेल पहुंचकर संपन्न होगी।

बैठक में नगर अध्यक्ष भाई शंकर, प्रखंड अध्यक्ष मु. नौशद आलम, तारापुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्र भूषण चौधरी, जिला मंत्री इंद्रदेव मंडल , मु. इनाम आलम, जमालपुर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रस्तावित अध्यक्ष मु. एनुल, मु. नवाब, कुरैशी, मु. आबिद, मु. बरकत कुरेशी, मु. आजाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से संजीत पासवान, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, संजीव शर्मा, विरंजन मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी