गायत्री परिवार ने निर्धन और असहाय के बीच बांटे 105 कंबल

मुंगेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड के रमणकाबाद में महावीर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 07:24 PM (IST)
गायत्री परिवार ने निर्धन और असहाय के बीच बांटे 105 कंबल
गायत्री परिवार ने निर्धन और असहाय के बीच बांटे 105 कंबल

मुंगेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड के रमणकाबाद में महावीर भगत के आवास निर्धन और असहाय के बीच 105 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, मुखिया द्वारिका प्रसाद सिंह, महावीर भगत, दिव्यांग साकेत, सुलोचना देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन समन्वयक संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि गायत्री परिवार सामाजिक समरसता बनाने के लिए समाज में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। वस्त्र दान महान दान की भाव से समाज के असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मुखिया द्वारिका प्रसाद सिंह ने कहा कि जाति वंश एक समान के स्लोगन के साथ सामान्य रूप से निर्धन को चयनित कर सकारात्मक चितन के साथ वस्त्र दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी प्रकाश यादव ने कहा कि बिना भेदभाव के जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या चरण सिंह ने गायत्री परिवार के सामाजिक दायित्व को विस्तार से चर्चा की। संजीव कुमार ने कहा कि दान करने से धन और सेवा से शरीर की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं के माध्यम से कंबल का वितरण करवाया गया। समाजसेवी शिव चंद्र भगत के संयोजन से भंडारा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व देवकन्या लक्ष्मी, सेंसी केसरी, नंद लाल यादव ने प्रेरणा प्रदत गीत की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर गणेश चौरसिया, आशुतोष शर्मा, सुनील कुमार साह, सदानंद सिंह, ललन कुमार, अनुपम कुमार, विपिन कुमार साहा, फिरंगी सिंह सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी