हम भारत के लोग.. जिला से लेकर प्रखंड तक सबने ली संविधान की शपथ

मुंगेर। गुरुवार को जिला में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और सुदूर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM (IST)
हम भारत के लोग.. जिला से लेकर प्रखंड तक सबने ली संविधान की शपथ
हम भारत के लोग.. जिला से लेकर प्रखंड तक सबने ली संविधान की शपथ

मुंगेर। गुरुवार को जिला में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और सुदूर गांव तक संविधान दिवस मनाया गया। समाहरणालय में डीएम रचना पाटिल ने अधिकारियों ने संविधान की शपथ दिलाई। डीएम ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। हम भारत के लोग, भारत की संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए ²ढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज 26 नवंबर 1949 ई को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। डीएम के साथ अधिकारियों ने भी भारतीय संविधान के प्रति आस्था रखने की शपथ ली।

------------------------

संविधान दिवस पर कर्मियों ने लिया शपथ

संवाद सूत्र, धरहरा(मुंगेर) : गुरुवार को संविधान दिवस पर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ प्रभात रंजन के अगुवाई में कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पठन कर मूल कर्तव्यों का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि हमारा संविधान हम सभी को एक सूत्र में बांध कर रखता है। संविधान एक संकलन नहीं बल्कि यह पथ प्रदर्शक है। भारत की आत्मा है। भारतीय लोकतंत्र का धर्म ग्रंथ है। उन्होंने ने कहा कि हमारा संविधान जो समाज के सभी वर्गों की स्वतंत्रता को संरक्षित करते हुए जाति, वंश, लिग, क्षेत्र, पंथ, भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। इस अवसर पर दर्जनों प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

----------------------------

भारत के संविधान की दिलाई शपथ

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर) : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में संविधान की शपथ दिलाई गई। बीडीओ ने कहा कि भारत संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करती है।

---------------------------------

संविधान दिवस पर खड़गपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : संविधान दिवस पर हवेली खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान को सर्वोपरि मानकर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी संविधान को अक्षुण रखने की सामूहिक शपथ ली। नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र और शिक्षकों ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने पूरी दुनिया में भारतीय संविधान का सबसे लंबा और लचीला होने का गौरव दिलाया। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बच्चों से भारतीय संविधान के प्रति अपनी पूर्ण आस्था रखने की अपील करते हुए उन्हें अनुशासित होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हवेली खड़गपुर के लिए यह गौरव की बात है की इस धरती पर जन्मे प्रख्यात चित्रकार नंदलाल बसु ने भारतीय संविधान के पृष्ठ को चित्र से सजाया। जिसने लिखित संविधान को आकर्षक बनाया। दूसरी ओर गालिमपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय संचालन प्रभारी राकेश रंजन की अगुवाई में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर मुसीरुद्दीन, रविशंकर सिंह, विक्रम सिंह, विजय कुमार, राजकुमार मंडल, अजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी