गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

मुंगेर। भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर मुंगेर नगर निगम द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:48 PM (IST)
गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

मुंगेर। भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ पर मुंगेर नगर निगम द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के दौरान खुले में शौच से मुक्ति ,कचरे का समुचित प्रबंधन, सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, जल संचयन आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग एवं दो गज की शारीरिक दूरी के अनुपालन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन, ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव, मच्छरों के मारने के लिए फॉगिग आदि शुरू करा दिए गए हैं। नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम द्वारा दो प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर शहर में जगह-जगह होडिग भी लगाई गई है। शुक्रवार को नगर भवन में जागरुकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक का मंचन भी होगा।

chat bot
आपका साथी