भाकपा ने संकल्प दिवस मना कर किया कामरेड सत्यनारायण को याद

मुंगेर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक कामरेड सत्यनारायण सिंह के सम्म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:09 PM (IST)
भाकपा ने संकल्प दिवस मना कर किया कामरेड सत्यनारायण को याद
भाकपा ने संकल्प दिवस मना कर किया कामरेड सत्यनारायण को याद

मुंगेर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक कामरेड सत्यनारायण सिंह के सम्मान में भाकपा जिला कार्यालय में संकल्प दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कामरेड राजेश कुमार शर्मा ने की। जबकि संचालन कामरेड संजीवन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार ने कहा कि स्व. सत्यनारायण का जन्म 26 मार्च 1942 को खगड़िया के कैथी गांव में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय में हुई। हाई स्कूल की शिक्षा जिला स्कूल मुंगेर एवं स्नातक व स्नातकोत्तर की शिक्षा भागलपुर में हुई थी। उन्होंने जेआरएस कॉलेज में कुछ ही दिन व्याख्याता के पद पर कार्य किया, जहां उनका संपर्क कम्युनिष्ट नेता राम बालक सिंह से हुई। इसके बाद उनका झुकाव भाकपा के प्रति हुआ। बाद में व्याख्याता की नौकरी छोड़कर खगड़िया में वकालत करने लगे और कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बन गए। उनको खगड़िया जिला में पार्टी को संगठित करने की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। वह अपने पंचायत के मुखिया, प्रखंड प्रमुख एवं वर्ष 1990 से 2000 तक लगातार दो बार चौथम और बेलदौर से विधायक रहे। उन्होंने सीलिग से फाजिल जमीन, भूदान की जमीन को गैरमजरूआम जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराकर 100 से अधिक गांव एवं टोले का निर्माण कर गरीबों को बसाया एवं वसीगत का पर्चा दिलाया। वे जीवन प्रयंत किसानों, खेत मजदूरों, शोषित पीड़ितों के लिए संघर्ष करते रहे। कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। इस अवसर पर संजीवन कुमार सिंह , रतन लाल मंडल ,बिदेश्वरी यादव, रामविलाश मंडल पप्पू नूर , शेखर कुमार ,बच्चु राय चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी