छह माह से अटके हैं जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

मुंगेर। सदर प्रखंड से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने के कारण आवदेक परेशा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:00 PM (IST)
छह माह से अटके हैं जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र
छह माह से अटके हैं जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

मुंगेर। सदर प्रखंड से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं होने के कारण आवदेक परेशान हैं। ग्राम विकास पदाधिकारी और ग्राम पंचायत पदाधिकारी निर्धारित समय पर आवेदन भेज देते हैं। लेकिन समय पर सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यालय में नहीं बैठने के कारण जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने में परेशानी आ रही है। गांव एव शहर में रहने वाले लोगों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। नियमानुसार प्रमाणपत्र सात कार्य दिवस में जारी हो जाना चाहिए। लेकिन प्रखंड में प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर जारी नहीं किया जा रहा है। मनोज कुमार, बबली कुमारी, बेबी देवी, पूनम देवी, सहनाज, रजिया बेगम, रूकसाना बेगम, माया देवी, पिकी कुमारी आदि ने कहा कई माह से हमलोग जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ वीणा मिश्रा ने कहा कि सांख्यिकी पदाधिकारी को बरियारपुर का अतिरिक्त प्रभार मिलने से परेशानी आ रही है। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है।

chat bot
आपका साथी