गंगटा जंगल में जाम से लोग रहे परेशान

मुंगेर। गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित गंगटा जंगल में सड़क के बीचोंबीच कई स्थानों पर हो चुके ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:57 PM (IST)
गंगटा जंगल में जाम से लोग रहे परेशान
गंगटा जंगल में जाम से लोग रहे परेशान

मुंगेर। गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित गंगटा जंगल में सड़क के बीचोंबीच कई स्थानों पर हो चुके गड्ढे के कारण आए दिन ट्रक या अन्य वाहन फंस जाते है। परिणाम स्वरूप जाम लग जाता है। इसी क्रम में गुरुवार की अहले सुबह गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग में बने गड्ढे में एक ट्रक फंस जाने के कारण मार्ग लगभग तीन घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलने पर गंगटा थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर किसी प्रकार गड्ढे में फंसी ट्रक को बाहर निकलवा कर जाम पर नियंत्रण किया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी