खतरे के निशान से मात्र 1.28 मीटर नीचे बह रही है गंगा

मुंगेर। मुंगेर में गंगा नदी अब खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगी है। गुरुवार को गंगा नदी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:31 PM (IST)
खतरे के निशान से मात्र 1.28 मीटर नीचे बह रही है गंगा
खतरे के निशान से मात्र 1.28 मीटर नीचे बह रही है गंगा

मुंगेर। मुंगेर में गंगा नदी अब खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगी है। गुरुवार को गंगा नदी का जलस्तर 37.95 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से मात्र 1.28 मीटर नीचे है। गंगा खतरे के निशान को छूने के लिए मचल रही है। वहीं, दियारा और निचले इलाके के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना केंद्रीय जल आयोग ने जताई है।जलस्तर बढ़ने से जिला के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।

chat bot
आपका साथी