विवि एवं कॉलेजों में चलाया गया गाजर घास उन्मूलन अभियान

मुंगेर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंगेर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:27 PM (IST)
विवि एवं कॉलेजों में चलाया गया गाजर घास उन्मूलन अभियान
विवि एवं कॉलेजों में चलाया गया गाजर घास उन्मूलन अभियान

मुंगेर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंगेर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय परिसर में कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विवि कैंपस की सफाई की गई। वहीं, कैंपस में उग आए गाजर घास को नष्ट किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर विवि परिसर की साफ सफाई की गई। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. भवेश चंद्र पांडेय, आरडी एंड डीजे कॉलेज के एनसीसी के पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर पोद्दार, विश्वविद्यालय कर्मचारी, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट मुख्य रूप से मौजूद थे। बीआरएम कॉलेज में भी शुक्रवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज कैंपस की साफ सफाई की गई। वहीं, गाजर घास के पौघे को नष्ट किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनिता प्रसाद, बर्सर डॉ. कंचन गुप्ता, एनएसएस अधिकारी डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्र, डॉ. अभय कुमार, डॉ. प्रभात कुमार सहित सभी कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी