बिहार और झारखंड में सक्रिय रहे हैं पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

मुंगेर। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी बिहार के कई जिलों में सक्रिय रहे ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:22 PM (IST)
बिहार और झारखंड में सक्रिय रहे हैं पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी
बिहार और झारखंड में सक्रिय रहे हैं पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

मुंगेर। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी बिहार के कई जिलों में सक्रिय रहे हैं। झारखंड में भी इन अपराधियों की सक्रियता रही है। हाजी सुभान निवासी निजाद आलम उर्फ गुड्डू मियां ने हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साफियासराय ओपी क्षेत्र में लूट की वारदात को मुंगेर पुलिस ने चुनौती के तौर पर लिया था और सात दिन के अंदर ही लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया गया। वहीं, सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराधियों का जमावड़ा फंटूश सिंह के घर पर हुआ था। वहीं से अपराध की योजना बनी थी और इसके बाद अलग-अलग समूहों में बंट कर अपराधियों द्वारा लूट की कई वारदातों को एक ही दिन अंजाम दिए जाने की तैयारी थी। गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी स्वीकार किया है कि लॉक डाउन की अवधि के दौरान इनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई थी और इनकी मंशा लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार अपराधियों में शामिल संतोष मंडल, छोटू यादव और चंदन कुमार लूट की बाइकों को खपाने का काम करता था। लूटी गई बाइक को कम दाम में खरीदकर अधिक दाम में बेचना इसका काम था।

chat bot
आपका साथी