सहायिका पति को गोली मार नौनिहाल के निवाले को दबंग सेविका पति ने कराया बंद

मुंगेर। सफियासराय ओपी क्षेत्र के डकरा सतखजूरिया गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 219

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
सहायिका पति को गोली मार नौनिहाल के निवाले को दबंग सेविका पति ने कराया बंद
सहायिका पति को गोली मार नौनिहाल के निवाले को दबंग सेविका पति ने कराया बंद

मुंगेर। सफियासराय ओपी क्षेत्र के डकरा सतखजूरिया गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 219 की सेविका संगीता देवी के पति भरत मंडल के द्वारा आपसी विवाद में सहायिका पति मनोज उर्फ मुन्ना मंडल को गोली मारे जाने के बाद से गरीब नौनिहाल बच्चों के निवाले पर लाले पड़ गए। सेविका के फरार होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गया है। केंद्र बंद होने से पोषक क्षेत्र के लाभुकों में इसका रोष दिख रहा है।

इधर, जख्मी सहायिका पति मुन्ना मंडल के शरीर से तो गोली चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया, पर वह जख्मी हालात में जिदगी मौत से अस्पताल में जंग लड़ रहा है। जख्मी के बयान पर तो पुलिस ने भरत मंडल, सेविका संगीता देवी एवं मोहन मंडल को जख्मी के दिए गए फर्द बयान के आधार पर नामजद करते हुए कानूनी कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर जेल तो जरूर भेज दिया पर फरार सेविका पति पंचायत के एक जनप्रतिनिधि पति के संरक्षण में रह कर कोई बड़ी घटना देने के फिराक में है। हालांकि सफियासराय ओपी प्रभारी दिनेश साहू ने बताया कि फरार नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही वैसे जनप्रतिनिधि के पति के गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए हैं।

इधर, ग्रामीण माया देवी, सुचित्रा देवी, सीता देवी, प्रमानंद मंडल, संजय मंडल, रंजीत मंडल, हरिनंदन मंडल, जोलो मंडल आदि ने एक सुर में कहा कि सेविका पति के दबंगई के कारण पोषक क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। इसकी आवाज जब सहायिका व उनके पति मुन्ना मंडल उसका मुंह बंद करने के लिए सेविका के पति ने गोली मार दी। इधर, गोलीबारी की घटना के बाद डकरा खजुरिया गांव में खूनी संघर्ष होने की संभावना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। क्योंकि फरार सेविका के पति लगातार केस उठाने को लेकर सहायिका पति के घर पर पंचायत के एक जनप्रतिनिधि पति के इशारे पर धमकी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी