प्रवासी दिवस पर सम्मानित किए गए डॉ. नीतीश

मुंगेर। मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव से विश्व भर में अपनी प्रतिभा का ड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:40 PM (IST)
प्रवासी दिवस पर सम्मानित किए गए डॉ. नीतीश
प्रवासी दिवस पर सम्मानित किए गए डॉ. नीतीश

मुंगेर। मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव से विश्व भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. नीतीश दुबे को रविवार को रविवार को वाराणसी में आयोजित प्रवासी दिवस कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री वीके ¨सह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने सम्मानित किया। मंत्री वीके ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में नए भारत की परिकल्पना की है। इसमें प्रवासी भारतीयों को सहयोगी बनना होगा, क्योंकि आपका सुझाव बेहद महत्वपूर्ण है। मंत्री केजे अल्फोंस ने प्रवासी भारतीयों के भारत आने पर स्वागत किया। मौके पर न्यूजीलैंड के सांसद कंवजीत ¨सह बख्श, दक्षिण अफ्रीका के मंत्री एल्बमल्म, सांसद ओमसेन ¨सह ओमी, महाराष्ट्र के मंत्री राज के पुरोहित मौजूद थे।

गौरतलब है कि यह सम्मान एनआरआई और वैसे भारतीयों को दिया जाता है, जिन्होंने देश के बाहर किसी भी क्षेत्र में काम कर अपनी विशेष पहचान बनाई हो। डॉ. नीतीश को यह सम्मान देश दुनिया में होमियोपैथ को बढ़ावा देने और होमियोपैथ के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। डॉ. नीतीश दुबे को इससे पूर्व भी देश-विदेश में कई अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने होम्योपैथ के क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिसे दुनिया भर के होमियोपैथ के विशेषज्ञों ने सराहा है। हाल ही में उन्हें जर्मनी की दवा उत्पादन कंपनी डच होमियोपैथ यूनियन ने चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। पहली बार किसी होमियोपैथ डॉक्टर को डीएचयू जर्मनी की तरफ से आमंत्रण मिला था। दिल्ली में डॉ. दुबे को स्किल इंडिया आवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सबसे कम उम्र में होम्योपैथिक चिकित्सा के सर्वोच्च पुरस्कार इंटरनेशनल अवार्ड पाने वाले डॉ. नीतीश को पिछले साल नवंबर में ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया था। डब्लूएचओ में आयोजित हेल्थ असेंबली को संबोधित करने का गौरव डॉ. नीतीश को मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी