सिद्धचक्र विधान मंडल पूजा में बही भक्ति गीतों की बयार

मुंगेर। श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा के तीसरे दिन संध्या जैन मंदिर में गुना मध्य प्रदेश स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:30 PM (IST)
सिद्धचक्र विधान मंडल पूजा में बही भक्ति गीतों की बयार
सिद्धचक्र विधान मंडल पूजा में बही भक्ति गीतों की बयार

मुंगेर। श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा के तीसरे दिन संध्या जैन मंदिर में गुना मध्य प्रदेश से पधारे प्रख्यात भजन गायक अनुभव जैन व उनकी टोली ने भजनों व गीतों की प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा कि भक्तजन भाव विभोर हो गए। संध्या कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी निर्मल जलान कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ के पूजन के लिए शांति धारा का आयोजन हुआ। भगवान शांतिनाथ का अभिषेक गंगाजल से किया गया। अभिषेक के बाद विधान संगीत के द्वारा बाल ब्रह्मचारी भावेश भैया ने पूजन किया। जैन समाज के प्रवक्ता राजेश जैन ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान का अनुष्ठान 14 नवंबर से 24 नवंबर तक के लिए आयोजित किया गया है। यह आयोजन एक लंबे अंतराल के बाद हुआ है। इसमें बिहार सहित पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बंगलौर आदि जगहों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं । संध्या कार्यक्रम भगवान शांति नाथ की आरती के साथ आरंभ हुआ। जिसमें भवन लाल, निर्मल जैन ,दीपक जैन के द्वारा भक्ति संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संध्या में बाल ब्रह्मचारी भावेश भैया के द्वारा विश्व में शांति का संदेश अपने प्रवचन के माध्यम से दिया। भजन संध्या में मंगलाचरण भूमि जैन ने गाया। बेंगलुरु से आए विशाल जैन ,दुर्ग से अनिल जैन ,कोलकाता की शोभा जैन ने भी एक से बढ़कर एक भजन उपस्थित श्रोताओं को सुनाया। प्रवक्ता ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अ¨हसा, त्याग ,तप, विश्व बंधुत्व की भावना को प्रतिस्थापित करना है। शुक्रवार के आयोजन में कला साधक श्री पाल जैन, नरेश बगड़ा, सुभाष जैन, पद्म चंद्र जैन ,लक्ष्मी जैन ,तारामणि जैन ,कविता जैन ने भाग लिया। आयोजन 10:00 बजे रात्रि तक चलता रहा।

chat bot
आपका साथी