दहेज में सोने का चेन नहीं मिला तो पत्नी को पीटा

मुंगेर। एक ओर राज्य सरकार बिहार को दहेज मुक्त के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:11 PM (IST)
दहेज में सोने का चेन नहीं मिला तो पत्नी को पीटा
दहेज में सोने का चेन नहीं मिला तो पत्नी को पीटा

मुंगेर। एक ओर राज्य सरकार बिहार को दहेज मुक्त के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी सपना को उसके पति संजय महतो ने दहेज में सोने का चेन नहीं मिलने मिलने की बात को लेकर बुधवार की सुबह जमकर पिटाई कर दी। जिसे इलाज के लिए सदा अस्पताल लाया गया। सपना की मां उर्मिला देवी ने कहा कि सात सात माह पहले कासिम बाजार के महेन्द्र महतो के पुत्र संजय महतो से सपना की शादी हुई। उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब उपहार के रूप में वह सब कुछ दिया जो एक बेटी को शादी में दिया जाता है। संजय शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करता आ रहा था। संजय घर चलाने के लिए टोटो चलाता है। लेकिन टोटो की कमाई नशे में खर्च कर देता है। मामले को लेकर कासिम बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने कहा जख्मी महिला का फर्द बयान आते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी