एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त एक और कर्मी को भेजा गया पैतृक कॉलेज

मुंगेर । एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त एक और कर्मचारी को वापस अपने पैतृक कॉलेज भेज दिया गया ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:55 PM (IST)
एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त एक और कर्मी को भेजा गया पैतृक कॉलेज
एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त एक और कर्मी को भेजा गया पैतृक कॉलेज

मुंगेर । एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त एक और कर्मचारी को वापस अपने पैतृक कॉलेज भेज दिया गया है। बताया जाता है कि एमयू मुख्यालय में प्रति कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी के कार्यालय में प्रतिनियुक्त केकेएम कॉलेज जमुई के कर्मचारी रतन कुमार झा को कुलपति प्रो. रणजीत कुमार वर्मा के आदेश पर वापस पैतृक कॉलेज भेज दिया गया है। इसके लिए एमयू प्रशासन द्वारा एक आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि केकेएम कॉलेज जमुई के सहायक रतन कुमार झा एमयू मुख्यालय में प्रतिनियुक्त थे। जिनकी प्रतिनियुक्ति 5 अगस्त से समाप्त कर दी गई है। जिसके बाद उन्हें अपने पैतृक कॉलेज केकेएम कॉलेज जमुई में योगदान देना है। विदित हो कि एएमयू प्रशासन द्वारा कुलपति के आदेश पर 30 जुलाई को भी परीक्षा विभाग में प्रतिनियुक्त डीएसएम कॉलेज झाझा के कर्मी संजय कुमार चौधरी को वापस अपने पैतृक कॉलेज भेज दिया गया था। कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त रतन कुमार झा को कुलपति के निर्देशानुसार उनके पैतृक कॉलेज में भेज दिया गया है। मुख्यालय से उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी