कंचन बने प्रखंड राजद अध्यक्ष

संवाद सूत्र संग्रामपुर (मुंगेर) मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक यादव के आवास पर राष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:02 PM (IST)
कंचन बने प्रखंड राजद अध्यक्ष
कंचन बने प्रखंड राजद अध्यक्ष

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर): मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अशोक यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने की। संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह कर रहे थे। इस अवसर पर प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें कंचन कुमार रजक को प्रखंड राजद अध्यक्ष चुना गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष के लिए कंचन कुमार रजक का नाम का प्रस्ताव सुनील कुमार सिंह ने रखा। जिसका सभी उपस्थित लोगों ने एक सुर से समर्थन किया। बैठक में मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह, प्रधान महासचिव बमबम यादव ,जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सुमन, विनय कुमार सिंह, जिला महासचिव निरंजन यादव, प्रदेश महासचिव दुर्गेश प्रसाद सिंह, शंभू यादव, नंदकिशोर यादव, अनिल कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, रंजीत कुमार साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी