चेकिग अभियान से यात्रियों के बीच मची खलबली

संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेलखंड से गुजरने वाली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:13 AM (IST)
चेकिग अभियान से यात्रियों के बीच मची खलबली
चेकिग अभियान से यात्रियों के बीच मची खलबली

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 यात्रियों को महिला एवं दिव्यांग बोगियों से पकड़ा गया। जिन्हें बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह अभियान आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस के अवसर पर विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 15 यात्रियों को अवैध रूप से महिला एवं दिव्यांग डब्बे में सफर के दौरान पकड़ा गया। जिन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बताया कि यह अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा।

इधर आरपीएफ द्वारा चलाए गए इस अभियान से महिला बोगी की महिला यात्रियों ने आरपीएफ की इस भूमिका पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रशंसा की। दिव्यांगों ने भी आरपीएफ के इस मुहिम को लेकर खुशी जाहिर की। महिला यात्रियों ने बताया कि यदि इसी तरह आरपीएफ लगातार अभियान चलाते रहे तो महिला बोगी में अवैध पुरुषों का प्रदेश बंद हो जाएगा। इस दौरान इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सहित कई शामिल थे।

chat bot
आपका साथी