बाल महिला कल्याण संस्था के एनजीओ के सचिव सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र मुंगेर जिला विधि सह परवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार के लिखित आवेदन पर कोतव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:06 PM (IST)
बाल महिला कल्याण संस्था के एनजीओ के सचिव सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
बाल महिला कल्याण संस्था के एनजीओ के सचिव सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र, मुंगेर : जिला विधि सह परवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार के लिखित आवेदन पर कोतवाली थाना में बाल महिला कल्याण संस्था के एनजीओ की सचिव अनिता कुमार सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बात की पुष्टि कोतवाली थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने किया । विशिष्ठ दत्तक संस्था में कार्य कर रहे कर्मचारियों से वेतन मद की राशि से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर के शादीपुर में सरकार द्वारा विशिष्ठ दत्तक संस्थान चलाया जा रहा है। जिसमें लावारिस नवजात को रखने का प्रावधान है। इस संस्था के संचालन की जिम्मेदारी बाल महिला कल्याण नामक एनजीओ को दिया गया है। इस संस्था में काम करने वाले 7 कर्मचारियों ने जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निर्देशक रेखा कुमारी के पास शिकायत दर्ज कराया था। सभी कर्मचारियों का मानदेय खाता पर दिया जाता है तो एनजीओ संचालक व बिचौलिया उनसे जबरन दो हजार से तीन हजार की वसूली करते हैं। राशि नहीं देने पर नौकरी से हटाने की धमकी दिया जाता था। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एनजीओ सचिव अनिला कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता शबनम कुमारी एवं शलेन्द्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी