अनुशासित हो 360 के लक्ष्य में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता : वीरेंद्र

संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर): आगामी लोक सभा चुनाव में 360 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:02 PM (IST)
अनुशासित हो 360 के लक्ष्य में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता : वीरेंद्र
अनुशासित हो 360 के लक्ष्य में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता : वीरेंद्र

संवाद सूत्र, बरियारपुर(मुंगेर): आगामी लोक सभा चुनाव में 360 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अभी से अनुशासित होकर कार्य करना प्रारंभ कर दे। उक्त बातें रविवार को भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य सह भारत सरकार के ¨हदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार ने गांधीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ संगठित हो कार्य करना होगा। अनुशासन भंग करने वाले कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम दिलिप पासवान, विजय ¨सह, रजनीश कुमार , प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सुवंधु आदि थे।

chat bot
आपका साथी