एक दूसरे के दुखों को बांटने का नाम है संगत पंगत : आरके सिन्हा

संवाद सूत्र, मुंगेर : संगत पंगत के मुंगेर इकाई द्वारा रविवार को मॉडल उच्च विद्यालय में प्रमंडल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:47 PM (IST)
एक दूसरे के दुखों को बांटने का नाम है संगत पंगत : आरके सिन्हा
एक दूसरे के दुखों को बांटने का नाम है संगत पंगत : आरके सिन्हा

संवाद सूत्र, मुंगेर : संगत पंगत के मुंगेर इकाई द्वारा रविवार को मॉडल उच्च विद्यालय में प्रमंडलीय चित्रांश परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सह संगत पंगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो शिवरानी ने किया। संगत पंगत के जिला संयोजक चन्द्र नयन सिन्हा ने मुख्य अतिथि को बुके तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि परिवार के बीच मिल बैठकर एक दूसरे के दुखों को बांटने का नाम ही संगत पंगत है। हमें मिलजुल कर अपने परिवार और समाज के सभी वर्गों के गरीब परिवार की बेटियों की शादी, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार तथा बच्चों की शिक्षा के लिए तन मन धन से आगे आना होगा और एक दूसरे का सहयोग करना होगा। मेरे द्वारा मुंगेर के सभी वर्गों एवं चित्रांश परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थति चित्रांश परिवारों को धन्यवाद देते हुए जिले और समाज के विकास में संगत पंगत को सहयोग देने की बात कही। मौके पर अशोक कुमार वर्मा, रूपेश रंजन सिन्हा, प्रो श्यामदेव प्रसाद, प्रो. कमल किशोर प्रसाद, प्रो. राज किशोर सिन्हा, अरुण सिन्हा, मुकेश सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी