माघी पूर्णिमा पर स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुंगेर । माघी पूर्णिमा को लेकर शनिवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:47 PM (IST)
माघी पूर्णिमा पर स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
माघी पूर्णिमा पर स्नान करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुंगेर । माघी पूर्णिमा को लेकर शनिवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट पर पहुंचने लगे थे। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। वहीं, भिक्षुकों के बीच खाद्यान्न, पैसे आदि का वितरित किए। कष्टहरणी गंगा घाट पर अंधविश्वास का भी नजारा दिखा। एक भगत झाड़ फूंक कर रहा था। बड़ी संख्या में महिलाएं भगत को घेरे खड़ी थी। इधर, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगा घाटों पर खतरा के निशान को लेकर रस्सी लगाई गई थी। गंगा घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल के साथ ही गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। सदर एसडीओ खगेश चंद्र झा ने कहा कि सभी गंगा घाट पर दंडाधिकारी और गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं, गंगा में बांस और रस्सी के सहारे खतरे का निशान अंकित किए गए थे।

बरियारपुर: संत रैदास जयंती एवं माघी पूर्णिमा को लेकर प्रखंड के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। गंगा घाटों पर महिलाओं की काफी संख्या उपस्थित थी। लोग गंगा में स्नान कर गंगा माता की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत विभिन्न शिवालयों एवं मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की । प्रखंड के ज्यादातर गंगा घाटों के खतरनाक रहने के कारण बरियारपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल काफी सजग रही ।

chat bot
आपका साथी