ललन बने के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर में उत्साह

मुंगेर । मुंगेर से जदयू के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:33 PM (IST)
ललन बने के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर में उत्साह
ललन बने के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंगेर में उत्साह

मुंगेर । मुंगेर से जदयू के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मुंगेर के कार्यकार्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए गुलाल उड़ाए। जगह-जगह मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते दिखे। सर्वण प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी सौरभ निधि ने कहा कि गौरव की बात यह कि मुंगेर के सांसद को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज दिया है। उन्होंने कहा कि मुंगेर के लिए गौरव की बात है कि श्रीकृष्ण सिंह के बाद ललन सिंह राज्य का देश का प्रतिनिधत्व करेंगे। इनके बनने से जदयू और मजबूत होगा। लोकसभा और जिले वासियों की तरफ से नए अध्यक्ष ने बधाई दी। युवा जदयू लोकसभा प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व मे सभी जदयू नेताओ ने जश्न मनाया। लोकसभा प्रभारी ने कहा कि जिले का नाम ऊंचा हो गया है। होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. नीतीश कुमार दुबे ने सांसद को बधाई देते हुए कल्याणपुर वासियों की तरफ से शुभाकामना दी। इधर, जदयू के वरीय नेता प्रीतम सिंह ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मु. जसीम उद्दीन, प्रदेश सचिव नचिकेता मंडल, बटेश्वर प्रसाद सिंह, मुनिलाल मंडल ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। दूसरी ओर प्रो. राजीव नयन ने कहा कि जदयू को और मजबूत होगा। बटेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव ज्ञान चंद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष, विवेक कुमार सिन्हा, आसुतोष कुमार, संजय सिंह, विक्रम सिंह ने बधाई दी। जदयू नेता बालकृष्ण दास, कन्हैया चौधरी, छात्र अध्यक्ष मनीष यादव, राहुल सिंह मोंटी, मनोज, विक्रम ने मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त किया। तारापुर विधानसभा के वरीय जदयू नेता निर्मल सिंह ने भी मिठाइयां बांटकर सांसद को बधाई दी। टेटिया बंबर प्रखंड में जदयू नेता सरवन कुमार सिंह, निरंजन निषाद हेमंत कुमार, सुधांशु कुमार, कर्म देव सिंह, अजय मंडल, अशोक सिंह, विनोद बिंद ने कहा कि पार्टी को मजबूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी